केरल में 10 हजार से ज्यादा Corona केस, कर्नाटक में 14 हजार 859

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (23:35 IST)
तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु। केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 10 हजार 31 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 21 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,07,332 हो गए और मृतकों की संख्या 4,877 पर पहुंच गई।
 
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 67,775 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 14.8 प्रतिशत है केरल में अब तक 1,40,81,632 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
इस बीच, राज्य में 3,792 लोग बीमारी से ठीक हुए, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,32,267 हो गई। वर्तमान में 69,868 लोग उपचाराधीन हैं।
 
इस बीच, कर्नाटक में कोविड-19 के 14,859 नए मामले आए, जो एक दिन में सर्वाधिक है। संक्रमण से 78 और लोगों की मौतें हुईं। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,24,509 हो गए और मृतकों की कुल संख्या 13,190 हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बृहस्पतिवार को 14,738 मामले आए थे। बेंगलुरु शहर में 9,917 मामले आए हैं। ठीक होने के बाद दिन में 4,031 मरीजों को छुट्टी मिली।
 
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि राज्य में कोविड-19 के अब तक 11,24,509 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 13,190 मौतें हुई हैं और 10,03,985 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 1,07,315 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

अगला लेख