वन अनुसंधान संस्थान में दिखा तेंदुए का मूवमेंट, शावक दिखने के बाद परिसर को बंद किया

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (12:46 IST)
देहरादून। देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में एक तेंदुआ और उसके शावक को देखे जाने के बाद सुरक्षा कारणों से गुरुवार को एफआरआई परिसर को बंद कर दिया गया। देहरादून के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीशमणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान से सटे वन में पिंजरे लगाए गए हैं और त्वरित बचाव दल के 8 सदस्य परिसर में गश्त कर रहे हैं।
 
एफआरआई के पंजीयक एस.के. थॉमस ने कहा कि परिसर में कई दिनों से एक तेंदुआ और उसके शावक को घूमते देखे जाने के बाद यह फैसला किया गया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संस्थान को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि सुबह और शाम की सैर करने वालों समेत सभी आगंतुकों के लिए 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक संस्थान का परिसर बंद रहेगा। एफआरआई 450 हैक्टेयर से अधिक भू-भाग में फैला है और थॉमस ने कहा कि निवासियों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी होने पर ही अपने-अपने घरों से बाहर निकलें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख