Hanuman Chalisa

सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (18:45 IST)
AAP leader Sanjay Singh News : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को गोवा की एक अदालत से कहा कि वह मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के सिलसिले में उनके (सुलक्षणा के) खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे। सुलक्षणा के वकील प्रह्लाद परांजपे ने बताया कि बिचोलिम अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी ने याचिकाकर्ता द्वारा दायर निषेधाज्ञा अर्जी का जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। सिंह ने सुलक्षणा सावंत पर गोवा में पैसों के बदले नौकरी देने के घोटाले में संलिप्त रहने का आरोप लगाया था।
ALSO READ: Delhi : संजय सिंह ने BJP नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करने की दी धमकी, पढ़िए क्या है पूरा मामला
परांजपे ने बताया कि सिंह ने पिछली सुनवाई में 10 जनवरी को अदालत में याचिकाकर्ता के खिलाफ न बोलने के बारे में दिए गए बयान का उल्लेख किया। राज्यसभा सदस्य सिंह के वकील सुरेल तिलवे ने कहा कि उनके मुवक्किल जवाब नहीं दाखिल कर सके क्योंकि वह (पांच फरवरी को होने जा रहे) दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जवाब अगली तारीख के दौरान दाखिल किया जाएगा।
ALSO READ: संदीप दीक्षित ने कहा, आतिशी और संजय सिंह पर करूंगा 10 करोड़ का मुकदमा
परांजपे ने बताया कि अदालत ने मामले को सात फरवरी के लिए निर्धारित कर दिया। सिंह ने सुलक्षणा सावंत पर गोवा में पैसों के बदले नौकरी देने के घोटाले में संलिप्त रहने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री की पत्नी ने दिसंबर में आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

अगला लेख