उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपी गई मुख्तार अंसारी की हिरासत

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (15:26 IST)
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब के रूपनगर जिले की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को मंगलवार को अपनी हिरासत में ले लिया। गैंगस्टर से नेता बने अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।
 
उत्तर प्रदेश में मऊ से बसपा विधायक अंसारी के खिलाफ राज्य और अन्य स्थानों पर 52 मामले दर्ज हैं और 15 मामलों में सुनवाई हो रही है।
 
पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दी गई है। जेल अधिकारियों ने बताया कि जबरन वसूली के एक मामले में जनवरी 2019 से रूपनगर जेल में बंद अंसारी को एक एंबुलेंस में ले जाया गया।
 
इससे पहले रूपनगर जेल में बंद अंसारी को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम दोपहर में करीब 12 बजे एक एंबुलेंस और एक वज्र वाहन के साथ जेल पहुंची। रूपनगर जेल के बाहर पंजाब पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जेल की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाए गए थे।
 
उच्चतम न्यायालय ने अपने एक आदेश में पंजाब सरकार को अंसारी को दो सप्ताह के भीतर रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में भेजने का निर्देश दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके : मोदी

PM मोदी बोले- UP में TMC राजनीति का प्रयोग करना चाहती है सपा और कांग्रेस

video : रैली के बीच कैमरामैन पर भड़के गृह मंत्री अमित शाह

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

अगला लेख