Hanuman Chalisa

शर्मनाक, चीखों के बीच अश्लील हरकत...

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (14:32 IST)
मुंबई। आतंकवादी हमला हो या भीषण बाढ़ या फिर कोई अन्य आपदा... मुंबई कभी थमती नहीं है। देश आर्थिक राजधानी के इसी जज्बे का पूरा देश कायल है। लेकिन, पिछले दिन कुछ ऐसा भी हुआ जिससे मुंबई शर्मसार भी हुई। 
 
दरअसल, पिछले दिनों एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक व्यक्ति भीड़ में दबी एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वायरल हुए वीडियो से तो संकेत इसी ओर जा रहे हैं। 
 
पुलिस भी इस वीडियो का सच जानने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की इस घटना में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। 
 
वायरल वीडियो के मुताबिक भगदड़ के समय चारों तरफ चीख-पुखार मची हुई थी। कई लोग बेसुध पड़े थे, जिनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी थी। इसी दौरान कुछ हाथ मदद के लिए भी आगे आए, लेकिन दुर्भाग्य से एक हाथ ऐसा भी था जो मदद के नाम पर भीड़ में फंसी एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। निश्चित ही जांच के बाद हकीकत सामने आएगी, लेकिन यदि इस घटना में आंशिक तौर पर भी सच्चाई है तो यह मानवता के नाम पर काला दाग है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख