Hanuman Chalisa

पूर्व प्रेमिका की हत्या की कोशिश के बाद युवक चाहता था मरना

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (00:26 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के परेल इलाके में बुधवार को 22 वर्षीय एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित रूप से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसने खुदकुशी करने का भी प्रयास किया।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह जीडी अम्बेडकर रोड की है। पुकार नाते ने 21 वर्षीय युवती पर कथित रूप से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि नाते और युवती का सात साल से ज्यादा वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सुबह 11 बजे मुलाकात के दौरान युवती ने नाते को बताया कि उसे किसी और व्यक्ति से प्यार हो गया है। यह सुनकर नाते को गुस्सा आ गया और उसने ब्लेड निकाला और उसके गले तथा हाथ पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि युवती ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए वहां पहुंच गए। इससे पहले वे उस पर काबू पाते, आरोपी ने ब्लेड से अपना हाथ और गला काट लिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाते और युवती को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि हमने नाते के खिलाफ हत्या की कोशिश और खुदकुशी का प्रयास समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख