गर्लफ्रेंड के लिए फेंका रेनकोट ओवरहेड वायर में फंसा, थमी लोकल ट्रेनों की रफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जुलाई 2024 (09:27 IST)
mumbai rain : मुंबई में गर्लफ्रेंड के रेनकोट ने मुंबई लोकल के पहियों पर ब्रेक लगा दिए। आधे घंटे तक ट्रेनें थमी रही। आरपीएफ जवानों ने लापरवाही बरतने वाले बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि मुंबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इस वजह से लोग अपने साथ छाता और रेनकोट लेकर चलते हैं।
 
बताया जा रहा है कि यह वाकया सोमवार को दोपहर 3.10 मिनट पर हुआ। 19 साल का सुमित चर्चगेट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बारिश से बचने के लिए उसके पास रेनकोट था। इसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 नंबर पर उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी थी।
 
सुमित ने अपनी ग्रलफ्रेंड को बारिश से बचने के लिए अपना रेनकोट जोर से फेंककर दिया। हालांकि रेनकोर्ट बीच में रेलवे की ओवरहेड वायर में जाकर फंस गया। जिस वायर में रेनकोट फंसा था उसने बिजली का करंट मौजूद था। इस वजह से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। 
 
स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और लंबे बांस की मदद से काफी मशक्कतों के बाद ओवरहेड वायर से उस रेनकोट को नीचे उतारा। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री परेशान होते रहे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख