Hanuman Chalisa

दूध व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (11:48 IST)
बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डकही गांव में एक दूध व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि व्यवसायी करामत गद्दी से शुक्रवार की देर रात स्थानीय ग्रामीण प्यारे लाल ने किसी काम को लेकर दूध मांगा था। व्यवसायी ने माप-तौल का वाट नहीं होने को लेकर घर से दूध देने की बात कही जिसे लेकर तनाव मारपीट तक पहुंच गया। प्यारे लाल ने पीट-पीट कर दूध व्यवसायी की हत्या कर दी।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। इस सिलसिले में मृतक के पुत्र मोहम्मद शमीम के बयान पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
 
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं हीरा साह की पत्नी बच्ची देवी, नन्दकिशोर साह की पत्नी सावित्री देवी एवं मनोज साह की पत्नी सरोज देवी को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही, मामले में नामजद प्यारेलाल साह, गोविन्द साह और मनोज साह फरार । (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख