Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री मोदी ने सदियों पुराने मंदिर हड़पने देने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को लताड़ा

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (23:31 IST)
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर कानून की अनेदखी कर अपने 'चापलूसों' को पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण इमारतों के बगल में जमीन आवंटित करने का शनिवार को आरोप लगाया। हालांकि प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में जनसभा के दौरान ये आरोप लगाते हुए किसी खास पार्टी या खास जमीन का जिक्र नहीं किया। 
 
मोदी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की मौजूदगी में ग्रेटर नोएडा में एक पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया। वाराणसी के संबंध में उन्होंने कहा कि आप में से जो वाराणसी गए हैं, वे वहां की तंग गलियों की कल्पना कर सकते हैं और पता नहीं वहां भगवान की क्या स्थिति होगी? जब वहां के लोगों ने मुझे सांसद के तौर पर चुना तो मैंने वहां कुछ करने का फैसला किया।
 
मोदी ने कहा कि अब आप वहां जाएंगे और देखेंगे कि हमने भोले बाबा (काशी विश्वनाथ मंदिर) से लगने वाली करीब 300 संपत्तियों का अधिग्रहण किया है और मैं यह देखकर अचंभित था कि इमारतें गिराने के दौरान घरों के भीतर से मंदिर निकल रहे थे।
 
उन्होंने जनसभा से कहा कि लोगों नें दीवारें खड़ी कर मंदिरों को अपने घर में बदल दिया, शयनकक्ष बना लिए और यहां तक कि उन पर किचन भी बना दिए। इन घरों से पुरातत्व के उत्कृष्ट उदाहरण 200 से 300 साल पुराने 40 मंदिर निकले। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नतीजे इस बात के गवाह हैं कि 2014 से पहले पुरातत्व विभाग चला रहे लोग किस कदर नींद में थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख