Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने किया आत्मसमर्पण, पौने 2 करोड़ के हवाला मामले का आरोप

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (14:09 IST)
रांची। हवाला घोटाले समेत अनेक मामलों में आरोपी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के चार्टर्ड एकाउंटेट (सीए) नरेश कुमार केजरीवाल ने 1 करोड़ 76 लाख रुपए के हवाला घोटाले (धनशोधन) मामले में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
 
केजरीवाल को सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले में गिरफ्तारी से छूट मिली हुई है। केजरीवाल ने आत्मसमर्पण के दौरान शपथ-पत्र दाखिल कर जानकारी दी कि उसने झारखंड उच्च न्यायालय में अपने ऊपर लगे आरोपों को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की है अत: फिलहाल निचली अदालत में इस मामले पर कोई कार्रवाई न की जाए।
 
उसने बताया कि इस मामले पर उच्च न्यायालय ने सुनवाई पूरी कर 9 अगस्त तक आदेश सुरक्षित रखा है। इस पर विशेष अदालत ने ईडी के वरीय विशेष लोक अभियोजक एसआर दास को उच्च न्यायालय में लंबित मामले पर नजर रखने का निर्देश दिया।
 
अब मामले की सुनवाई 9 अगस्त के बाद होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने नरेश केजरीवाल पर 1.76 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?

Fact Check: क्या दिल्ली में Petrol Bike की बिक्री पर 1 जुलाई 2026 से लग रहा है बैन? जानिए पूरा सच!

IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?

अगला लेख