केवल महिला अंतरिक्ष यात्रियों से स्पेस वॉक करा नासा रचेगा इतिहास

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (15:49 IST)
केप केनेवेरल (फ्लोरिडा)। पिछली आधी सदी में किए गए सभी 420 स्पेस वॉक में पुरुष किसी न किसी रूप में शामिल रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को स्पेस वॉक संख्या 421 के साथ ही यह बदल जाएगा और इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब सिर्फ महिलाएं स्पेस वॉक करेंगी।
 
नासा की अंतरिक्ष यात्रियों क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर नई इबारत लिखेंगी जहां सिर्फ महिलाएं स्पेस वॉक करेंगी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद सभी 4 पुरुष भीतर ही रहेंगे जबकि कोच और मीर टूटे हुए बैटरी चार्जर को बदलने के लिए केंद्र से बाहर अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगी।
ALSO READ: नासा ने भी माना इसरो का लोहा, चंद्रमा के साउथ पोल पर मिशन चंद्रयान-2 को सराहा
बैटरी चार्जर उस वक्त खराब हो गया था, जब कोच और चालक दल के एक पुरुष सदस्य ने पिछले हफ्ते अंतरिक्ष केंद्र के बाहर नई बैटरियां लगाई थीं। नासा ने इस समस्या को ठीक करने के लिए बैटरी बदलने के बाकी काम स्थगित कर दिया और महिलाओं के नियोजित स्पेस वॉक को आगे बढ़ा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख