बंगाल में संपन्‍न होगी NEET की Exam, 12 सितंबर को नहीं होगा Lockdown

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (16:12 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को घोषणा की कि 12 सितंबर को राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में बैठने वाले छात्रों के हित में वापस ले लिया गया है।बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय 13 सितंबर को होने वाली अखिल भारतीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के केंद्रों तक उनके सफर को सुगम बनाने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्ण लॉकडाउन शुक्रवार को लागू किया जाएगा, जिसकी घोषणा पूर्व में की गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शुरुआत में 11 और 12 सितंबर को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को छात्र समुदाय की ओर से 12 सितंबर को लॉकडाउन हटाने के बारे में कई अनुरोध प्राप्त हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया, उनके हित को ध्यान में रखते हुए, 11 सितंबर को राज्यव्यापी लॉकडाउन को बरकरार रखते हुए इसे 12 सितंबर को रद्द करने का निर्णय किया गया है।

ताकि छात्र 13 तारीख को बिना किसी आशंका या चिंता के परीक्षा में शामिल हो सकें।बनर्जी ने साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख