नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2019 (11:45 IST)
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार पांचवे कार्यकाल के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पटनायक को राज्यपाल गणेशी लाल ने यहां इडको प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 112 सीटें जीती हैं। बीजद 2000 से ओडिशा में सत्ता में है।
 
पहली बार नवीन पटनायक ने एक खुले सार्वजनिक मैदान में शपथ ली। वर्ष 2000, 2004, 2009 और 2014 में उन्होंने राजभवन में शपथ ली थी।
 
शपथ ग्रहण समारोह में नवीन पटनायक के बड़े भाई एवं उद्योगपति प्रेम पटनायक, बहन एवं जानी मानी लेखिका गीता मेहता एवं उद्योग जगत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां मौजूद थीं। बीजद के समर्थकों एवं जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, भड़के हिंदू संगठन, मुंबई पुलिस ने किया इलाज

दिल्ली जलसंकट को लेकर आप भाजपा आमने सामने, BJP ने किया शहर भर में प्रदर्शन

NEET के 7 माफियाओं की पुलिस को तलाश, पेपर लीक में 11 परीक्षार्थियों से पूछताछ करेगा EOU

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

अगला लेख