15 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (00:42 IST)
रांची। झारखंड में ऑपरेशन 'नई दिशा' के तहत आज पुलिस के समक्ष 15 लाख रुपए के इनामी नक्सली दीपक उरांव उर्फ प्रकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया। रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में माओवादी जोनल कमांडर दीपक उरांव ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया।


इससे पहले नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जोनल कमांडर दीपक के खिलाफ लातेहार, पलामू, रांची, लोहरदगा, गुमला के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई कांड दर्ज है और वह करीब दो दशक से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है।

इस दौरान दीपक उरांव को माओवादियों के शीर्ष नेता अरविंद जी और सुधाकरण के साथ भी विभिन्न ठिकानों पर साथ रहने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को राज्य सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर दीपक ने कहा कि काफी कम उम्र में उसे बहला-फुसलाकर उसे संगठन में शामिल कर लिया गया था, वह काफी दिनों से मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रयासरत था और आज इसमें सफलता मिली। उन्होंने स्वीकार किया कि नक्सली संगठन में महिला दस्ते की कुछ सदस्यों का शारीरिक शोषण भी होता है और बड़े नक्सली नेता लेवी की राशि से अपने बच्चों को बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ाते हैं और शानदार जीवन व्यतीत करते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में चल रहे ऑपरेशन नई दिशा के तहत आज 23वें नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले लोहरदगा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सात इनामी नक्सली समेत कई महिला नक्सलियों ने भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुई हैं। हाल के वर्षों में पुलिस का शिकंजा नक्सलियों पर कसा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

अगला लेख