नगालैंड में NDPP-BJP सरकार 7 मार्च को लेगी शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2023 (22:57 IST)
कोहिमा। नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा सरकार 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 40:20 सीट बंटवारा फॉर्मूले के साथ लड़ा था और लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की।

यह जानकारी यहां आधिकारिक सूत्रों ने दी। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 40:20 सीट बंटवारा फॉर्मूले के साथ लड़ा था और लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की। एनडीपीपी और भाजपा ने चुनाव क्रमश: 25 और 12 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।

राज्य में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को हुआ था। हालांकि अभी तक गठबंधन में से किसी ने भी नई सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, लेकिन भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि एनडीपीपी अध्यक्ष नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में एनडीपीपी और भाजपा ने इसी फॉर्मूले पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और क्रमश: 18 और 12 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख