UP में नव विवाहित जोड़ों को Gift में मिला 'बुलडोजर', ये था दुल्हन का रिएक्‍शन...

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (13:03 IST)
उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में शानदार जीत दर्ज की। इस बीच बाबा का बुलडोजर काफी चर्चाओं में रहा। हालात यह हो गए कि बुलडोजर का अब काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी दौरान एक सामूहिक विवाह में 9 जोड़ों को गिफ्ट में 'बुलडोजर' दिए गए।

खबरों के अनुसार, विवाहित जोड़े को कार, बाइक और गृहस्थी का सामान देने की बात हमेशा सुनने और देखने को मिलती है, लेकिन प्रयागराज में सामूहिक विवाह में नव विवाहित जोड़ों को गिफ्ट में 'बुलडोजर' दिए गए। यह चौंकाने वाला गिफ्ट आयोजित सामूहिक विवाह में नव विवाहित 9 जोड़ों को दिया गया।

विवाह के बाद अन्य गृहस्थी के सामान के साथ जब वर-वधू को बुलडोजर प्रदान किया गया तो लोग चौंक गए। दरअसल, गोरखपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में शानदार जीत दर्ज की। योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण के बाद से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

प्रदेश के कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर जुलूस निकाला था। पिछले पांच सालों में योगी सरकार ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा दिया था, जिसके कारण बुलडोजर काफी चर्चा का विषय रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अगला लेख