Hanuman Chalisa

देविंदर सिंह मामले में NIA की दूसरे दिन भी छापेमारी

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (15:40 IST)
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के बर्खास्त पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह के कथित तौर पर आतंकवादियों से संबंध के मामले में सोमवार को दूसरे दिन भी शोपियां में कई ठिकानों पर छापेमारी की। 
ALSO READ: NIA की जांच में हुआ खुलासा, बर्खास्त DSP देविंदर सिंह हिजबुल से लेता था 'सैलरी'
देविंदर सिंह को गत माह हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसने जम्मू-कश्मीर और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों को हैरत में डाल दिया थ। इससे पहले शनिवार को एनआईए का एक 20 सदस्यीय दल देविंदर सिंह के खिलाफ और सबूत जुटाने करने के लिए यहां कश्मीर घाटी पहुंचा था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने सोमवार सुबह शोपियां में कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के आतंकवादी के घर पर छापा मारा जिसकी पहचान पिंजौर निवासी उमर दोबी के रूप में हुई है।
 
इसके अलावा एक अन्य आतंकवादी फारुक अहमद और शोपियां में कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में अवरिगुंड त्राल में पुलिस उपाधीक्षक सिंह के आवास में भी छापे मारे गए। रविवार को एनआईए ने शोपियां में 5 स्थानों पर छापे मारे।
 
सूत्रों ने बताया कि एनआईए के उपमहानिरीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम शनिवार को अनंतनाग गई और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस समय एनआईए के अधिकारी देविंदर सिंह को रिमांड पर लेकर जम्मू में पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी इस मामले में आगे और भी छापेमारी कर सकती है।
 
तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह को 11 जनवरी को 3 लोगों के साथ गिरफ्तार किया था जिनमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर नवीद बाबू और रफी अहमद भी शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राज्य में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। आरोपी देविंदर सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस की विमान अपहरण निरोधक शाखा में अधिकारी था और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

नाटो प्रमुख से खुश लेकिन यूरोपीय साझेदारों से चिढ़े ट्रंप

Top News : वेनेजुएला भूकंप में 235 मौतें, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR, कैंसर की नकली दवाओं पर केंद्र का बड़ा एक्शन

Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

अगला लेख