rashifal-2026

पंजाब के 9 जिलों में रात का कर्फ्यू 2 घंटे के लिए बढ़ाया

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (17:06 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को 9 सबसे अधिक प्रभावित जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने की घोषणा की।
 
सिंह ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है, ऐसे में यदि लोग कोविड उपयुक्त आचरण का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों के लिए आसान नहीं होगा। लोग भले ही इसे पसंद न करे लेकिन यह मेरा कर्तव्य है।
ALSO READ: World Corona Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 5 लाख से अधिक संक्रमित, अब तक करीब 27 लाख लोगों की मौत
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पंजाबी सहयोग करेंगे और पाबंदियों का पालन करेंगे। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि ईश्वर के लिए, पंजाबियों की जान बचाइए।
 
लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बजाय अब रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इन जिलों में रोज कोविड-19 के 100 अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस घोषणा से पहले बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 2039 नए मामले सामने आए थे और 35 से अधिक मरीजों ने जान गंवाई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, इन 10 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

चांसलर मैर्त्स की पहली इजराइल यात्रा, क्या है मुख्य एजेंडा?

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

Nashik में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 श्रद्धालुओं की मौत

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

अगला लेख