chhat puja

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 7 जुलाई 2025 (16:54 IST)
महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद पर नेताओं की बयानबाजी भी सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में व्यापारियों से मराठी न बोल पाने के कारण मारपीट की गई थी। इस पर राज ठाकरे ने कहा था कि पीटो लेकिन वीडियो मत बनाओ। राज ठाकरे के इस बयान के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है। 
ALSO READ: Bank of Baroda ने बचत खातों में न्यूनतम राशि न होने पर लगने वाला चार्ज माफ किया
भाजपा के झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे को बिहार आने की खुली चुनौती दे डाली। निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर राज ठाकरे में इतनी ही हिम्मत है तो वे बिहार आकर दिखाएं। पटक-पटकर मारा जाएगा। राज ठाकरे के वीडियो मत बनाओ वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए कहा अगर आप इतने बड़े ‘बॉस’ हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर निकलकर आएं, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में आएं, तुमको पटक पटक के मारेंगे। 
<

#WATCH | Guwahati, Assam | On Raj Thackeray's remark 'beat but don't make a video', BJP MP Nishikant Dubey says, "...You people are surviving on our money. What kind of industries do you have?... If you are courageous enough and beat those who speak Hindi, then you should beat… pic.twitter.com/gRvAjtD0iW

— ANI (@ANI) July 7, 2025 >
निशिकांत दुबे ने कहा कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र में हमारे पैसे पर पल रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र में कोई बड़ी फैक्टरी या उद्योग नहीं है। उन्होंने कहा कि टाटा, बिरला, रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियां महाराष्ट्र में यूनिट तक नहीं लगातीं। टाटा ने अपनी पहली फैक्टरी बिहार में बनाई थी।

उन्होंने सवाल उठाया कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में कितना टैक्स दिया है और उनकी कौन-सी इंडस्ट्री है। उन्होंने बताया कि भारत के कई राज्यों जैसे झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा में खनिज संसाधन हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी कोई खदानें नहीं हैं।
 
क्या था पूरा मामला
महाराष्ट्र में व्यापारियों के मराठी न बोल पाने के चलते उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई थी। हाल ही में इसका वीडियो भी सामने आया था। विवाद व्यापारियों और MNS कार्यकर्ताओं से आगे निकलकर हिन्दीभाषी और मराठी नेताओं तक पहुंच गया है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

LIVE: बिहार चुनाव में सुपर सनडे, रैलियों और रोड शो से दम दिखाएंगे दिग्गज

Mokama Election : गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई अनंत सिंह की पोस्ट, बताया कौन लड़ेगा चुनाव?

भारत दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल आज, कैसा है मुंबई का मौसम

दुलारचंद मर्डर केस : आधी रात को बाढ़ से अनंतसिंह अरेस्ट, मुश्किल में मोकामा से जदयू प्रत्याशी

अगला लेख