Hanuman Chalisa

बिहार में जहरीली शराब ने ली 39 की जान, CM नीतीश बोले- जो पीएगा वह मरेगा

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (12:49 IST)
पटना। बिहार के छपरा में जहरीली शराब की वजह से पिछले 3 दिन में 39 लोगों की मौत हो गई। शराब कांड पर मचे बवाल के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो पीएगा वह मरेगा।
 
नीतीश ने कहा कि सबसे पहले 2016 में जहरीली शराब की बात हुई थी। उसके बाद हम लोगों ने जहरीली शराब पर कितना ऐक्शन कराया। लोगों को जहरीली शराब से सचेत रहना चाहिए। यहां तो शराबबंदी है। कुछ गड़बड़ तो बेचेगा ही। लोगों को याद रखना चाहिए कि शराब नहीं पीना चाहिए। शराब बड़ी बुरी चीज है। लेकिन फिर भी कोई पी लेता है।
 
उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों ने इसके पक्ष में सहमति दी है। लेकिन कुछ आदमी को क्या कीजिएगा। कुछ तो ऐसी गलती करता ही है। पिछली बार वाली बात भी याद है ना, जहरीली शराब से मर गया तो कुछ लोगों ने कहा कि उनका मुआवजा मिलना चाहिए। तो मैंने कहा जो शराब पियेगा वह तो मरेगा ही। इसके बारे में तो दुख प्रगट करना चाहिए और उन जगहों पर जाकर समझाना चाहिए।
 
इस बीच बिहार भाजपा ने विधानसभा से लेकर सड़क तक शराब से मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शराबबंदी को विफल मानते हुए कहा कि मौतों पर दुखी होने और शराबबंदी की समीक्षा करने के बजाए मुख्यमंत्री का नाराज होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख