Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद लालू के बेटे बोले-पलटिस कुमार को देना चाहिए गिरगिट रत्न

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 28 जनवरी 2024 (18:13 IST)
नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

नीतीश ने आरजेडी का साथ छोड़कर फिर भाजपा के साथ सरकार बनाई। कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी एवं प्रेम कुमार और जद (यू) के विजेंद्र यादव एवं श्रवण कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। नीतीश के शपथ के बाद लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि “गिरगिट” तो बस यूं ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए।
ALSO READ: नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी बोले- जो होता है अच्छे के लिए होता है, कांग्रेस ने की फ्लोर टेस्ट की मांग
नीतीश कुमार के अलावा एचएएम के संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नयी सरकार में मंत्रिपद की शपथ ली।
 
कुमार ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।’
 
इसी के साथ उन्होंने भाजपा के सहयोग से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

राजद के नेता तेजप्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गिरगिट तो बस यूं ही बदनाम है। रंग बदलने की रफ्तार के लिहाज से तो पलटिस कुमार को भी गिरगिट रत्न से सम्मानित करना चाहिए। 
 
बिहार की पिछली 18 महीने की महागठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रहे तेजप्रताप ने प्रदेश में राजग की पूर्व सरकारों के कार्यकाल, जिसका नेतृत्व नीतीश ने किया था, की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके 17 साल पर हमारा 17 महीना भारी पड़ा।  

कांग्रेस ने की गिरगिय से तुलना : नीतीश कुमार के रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उनकी तुलना ‘‘गिरगिट’’ से की और कहा कि राज्य के लोग ‘‘धोखा देने के इस विशेषज्ञ’’ और उन्हें अपने इशारों पर नचा रहे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे महागठबंधन छोड़ने के कुमार के फैसले के बारे में पहले से जानते थे लेकिन उन्होंने ‘इंडिया’ को बरकरार रखने के लिए कुछ नहीं कहा।
 
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वे और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू (प्रसाद) जी और तेजस्वी (यादव) जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।’’
 
बार-बार पार्टी बदलने के संदर्भ में ‘आया राम गया राम’ जुमले का 1990 के दशक में राजनीति में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि कुमार रुकना चाहते तो वह रुक सकते थे लेकिन वह जाना ही चाहते थे।
 
खरगे ने कहा, ‘‘इसलिए यह बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहते तो बाहर गलत संदेश जाता। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज यह सच हो गया।’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

अगला लेख