उत्तर प्रदेश के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (20:57 IST)
देवरिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की एक अदालत ने प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
 
 
अदालत ने जिला पुलिस को निर्देश दिया है कि अगर शाही पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाए। यह मामला 1994 का है। शाही इस मामले में 2007 से पेश नहीं हुए हैं।
 
शाही के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से जबरन रोकने से संबंधित है।
 
मामले की सुनवाई 2004 में शुरू हुई थी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने कहा कि मंत्री का पेश नहीं होना गंभीर अपराध है। इस मामले में मंत्री टिप्पणी के लिए तत्काल नहीं उपलब्ध हो सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख