Hanuman Chalisa

एनपीएफ की अंदरूनी कलह जारी, 19 विधायकों को निकाला, 10 निलंबित

Webdunia
रविवार, 23 जुलाई 2017 (09:19 IST)
कोहिमा। अंदरूनी कलह से जूझ रहे नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जा चुके शुरहोजेली लीजीत्सु के प्रति करीबी माने जा रहे 19 विधायकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया है और मौजूदा मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग के खेमे के 10 विधायकों को निलंबित कर दिया है।
 
राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य की ओर से तत्कालीन मुख्यमंत्री लीजीत्सु को पद से बर्खास्त किए जाने के बाद जेलियांग को गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
 
लीजीत्सु विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए सदन में ही नहीं आए थे। जेलियांग ने शुक्रवार को सदन में अपना बहुमत साबित कर दिया। उनके पक्ष में 59 में से 47 विधायकों ने वोट दिया। 
 
बहरहाल, विधानसभा में बहुमत परीक्षण में एनपीएफ के 36 विधायकों ने लीजीत्सु का समर्थन किया था। भाजपा के चार और सात निर्दलीय विधायकों ने भी उनका समर्थन किया था।
 
एनपीएफ के कार्यकारी अध्यक्षों हुस्खा येपथोमी और अपोंग पोंजेनेर ने कहा था कि 19 विधायकों को अनुशासनिक कार्रवाई समिति की सिफारिश पर अनिश्चित अवधि के लिए पार्टी से निकाला गया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख