लापता NRI मुंबई उपनगर में मिला, 12 दिनों बाद हुई परिजनों से मुलाकात

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (16:46 IST)
मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लापता 69 वर्षीय प्रवासी भारतीय का यहां के एक उपनगर में पता चला और 2 सतर्क नागरिकों की मदद से 12 दिन के बाद उनकी मुलाकात उनकी बेटी से कराई गई।

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रवासी भारतीय धर्मलिंगम पिल्लई दक्षिण अफ्रीका में रहते हैं और स्मृति लोप की समस्या से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि वह 30 जनवरी को उस वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लापता हो गए जब वे अपनी बेटी के साथ दक्षिण अफ्रीका के डरबन के लिए विमान में सवार होने वाले थे।

पिल्लई सेवानिवृत्त क्लर्क हैं और उनकी बेटी लॉजिस्टिक के क्षेत्र में बड़े पद पर कार्यरत है। वह अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर अपने गांव जाने के लिए भारत आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि उनके दादा दक्षिण अफ्रीका गए थे और तब से परिवार डरबन में बस गया था।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को सहर पुलिस थाने में इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई, इसके बाद पिल्लई की तस्वीर और जरूरी जानकारी वाले सात हजार पर्चे और पोस्टर तैयार किए गए और उन्हें शहर में वितरित किया गया। इसमें उनकी बेटी और मुंबई स्थित दक्षिण अफ्रीका के महावाणिज्य दूतावास ने पुलिस की मदद की।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने पिल्लई के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई और उन्होंने पिल्लई की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

उन्होंने बताया कि शोसल मीडिया और समाचार माध्यम से पिल्लई के बारे में जानकारी रखने वाले दो सतर्क नागरिकों ने प्रवासी भारतीय को खार उपनगर में 14वें रोड पर घूमते हुए देखा। अधिकारी ने बताया कि उन लोगों ने उनसे पूछताछ की और इसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और यह जानकारी पिल्लई की बेटी को भी दी। इसके बाद प्रवासी भारतीय को सहर पुलिस थाने लाया गया और रविवार की शाम उनकी बेटी के साथ मुलाकात करवाई। उन्होंने बताया कि यह सबके लिए भावुक कर देने वाला पल था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

2000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने में 430 रुपए की तेजी

अगला लेख