Hanuman Chalisa

महबूबा ने पाला पुस्तक पढ़ने का शौक, उमर अब्दुल्ला वीडियो गेम खेल रणनीति बनाने में जुटे

सुरेश डुग्गर
रविवार, 18 अगस्त 2019 (18:33 IST)
जम्मू। अगर जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों पर विश्वास करें तो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पिछले 12 दिनों से अस्थायी जेल में पुस्तकें पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा रही हैं और एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अस्थायी जेल में वीडियो गेम खेलकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। फिलहाल संचार माध्यमों के बलैकआउट के कारण इन खबरों की स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि नहीं हो सकी है।
 
जम्मू-कश्मीर के 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लगभग अब 12 दिन हो गए हैं। पहले दोनों को एकसाथ एक ही गेस्ट हाउस में ठहराया गया था लेकिन दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद उन्हें अलग-अलग रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि उमर अब्दुल्ला वीडियो गेम और महबूबा मुफ्टी पुस्तकें पढ़कर अपना समय काट रहे हैं।
 
पहले अब्दुल्ला और मुफ्ती को श्रीनगर के हरिनिवास पैलेस में रखा गया था, लेकिन बाद में 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दोनों को अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया गया। फिलहाल उमर अब्दुल्ला अपना समय वीडियो गेम खेलने में बिता रहे हैं जबकि मुफ्ती प्रार्थना और किताबें पढ़कर खुद को व्यस्त रखे हुए हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उमर अब्दुल्ला को हिरासत के दौरान हॉलीवुड फिल्मों की डीवीडी दी गई है, साथ ही उन्हें निवास के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की अनुमति दी गई है। दरअसल, उमर अब्दुल्ला एक तकनीक प्रेमी राजनीतिज्ञ हैं, सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
 
4 अगस्त को घर में नजरबंद होने से पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि मेरा मानना है कि मुझे आज रविवार को आधी रात से घर में नजरबंद रखा जा रहा है और यह प्रक्रिया अन्य मुख्य धारा के नेताओं के लिए शुरू हो चुकी है। यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि क्या यह सच है? अल्लाह हमें बचाए।
 
एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उमर अब्दुल्ला ने जब वीडियो गेम की मांग की तो पहले तो उनकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया गया, क्योंकि कई वीडियो गेम खेलने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। जब उन्होंने कहा कि वे वीडियो गेम का पुराना वर्जन ही खेल लेंगे, इसके बाद उन्हें वीडियो गेम दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख