Ghaziabad Conversion Case : महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ आरोपी बद्दो, बच्चों को बना रहा था 5 वक्त का नमाजी

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (23:22 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से बच्चों/युवाओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाला कथित रैकेट चलाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित व मामले में मुख्य आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के रायगड जिले से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी खान को अलीबाग कस्बे से गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के देवरीपाड़ा का रहने वाला आरोपी बद्दो शैंपू बनाने का काम करता है। 

बद्दो पर आरोप है कि उसने राजनगर में रहने वाले नाबालिग बच्चे का ऑनलाइन गेमिंग के जरिए इस तरह से ब्रेनवॉश किया गया कि वह चोरी-छिपे मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने लगा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा कस्बे के रहने वाले खान को तलाश रही थी। विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि खान को पूछताछ के लिए मुम्ब्रा ले जाया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि खान और गाजियाबाद के एक मस्जिद के इमाम के खिलाफ एक तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून में मामला दर्ज है।
 
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि इमाम और बद्दों ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले उनके बेटे का गैरकानूनी तरीके से इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, दिल्ली सरकार नई पारदर्शी आबकारी नीति लाएगी

ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

NIA को शक, तहव्वुर राणा ने दूसरे शहरों में भी रची थी मुंबई हमले जैसी साजिश

अगला लेख