महाराष्ट्र : भ्रष्टाचार के आरोपों में परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (00:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आदेश के मुताबिक, सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे को सौंपी गई है।

परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाए थे। डांगे को पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था लेकिन हाल में बहाल कर दिया गया था। डांगे के दावे के मुताबिक, उनके निलंबन को रद्द करने के बदले सिंह ने उनसे दो करोड़ रुपए की मांग की थी। सिंह की इस मांग के बारे में सूचित करते हुए निरीक्षक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था।

हालांकि सिंह ने डांगे के आरोपों से साफ इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गृह विभाग ने सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के डीजीपी की ओर से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई। यह दूसरी बार है जब राज्य सरकार ने सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

इससे पहले, गृह विभाग ने डीजीपी को सिंह के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही के मामले की जांच के आदेश दिए थे। यह उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर 25 फरवरी को मिले एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा मामला है। उस वाहन में विस्फोटक सामग्री मिली थी। इस मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के कारण सिंह को 17 मार्च को पद से हटा दिया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

बेटे ने बलात्कारी बाप को दिलाई 10 साल की सजा, मां को 30 साल बाद मिला इंसाफ

मेक्‍सिको में गिरा स्टेज, भगदड़ में कुचल गए 9 लोग, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Pune Porsche Accident: दो इंजीनियरों को कुचलने वाले रईसजादे के दादा का क्‍या है छोटा राजन कनेक्‍शन?

हेलीकॉप्टर में तेजस्वी यादव की केक पार्टी, 200 जनसभाएं करने पर मुकेश सहनी ने दिया सरप्राइज

नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 7 कार्यकर्ता घायल

अगला लेख