suvichar

दिल्ली में Corona संक्रमण के 26169 नए मामले, 306 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (00:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 26169 नए मामले सामने आए, जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही, जो कि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395, जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
दिल्ली में गुरुवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई। इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

महाराष्ट्र में मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म, सरकार ने जारी किया नया प्रस्ताव

न्यूक्लियर वार्ता फेल: अमेरिका–ईरान टकराव बढ़ा, मिडिल ईस्ट में जंगी तैनाती से तनाव चरम पर

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

असम में बड़ा सियासी उलटफेर! 22 फरवरी को भाजपा में जा सकते हैं भूपेन बोरा

अगला लेख