Khargone : शिवराज सरकार ने किस कानून से तोड़े मुस्लिमों के घर? खरगोन में जिनेवा समझौते का उल्लंघन, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (00:33 IST)
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में 'सरकार-समर्थित हिंसा' का दावा करते हुए मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर 'मुसलमानों के घरों को तोड़कर मुस्लिम समुदाय को सामूहिक दंड देने' का आरोप लगाया।

ALSO READ: Khargone : रामनवमी पर कहां से आए 'साजिश के पत्थर'? क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भड़क रही है नफरत की आग?
 
ओवैसी ने यहां कहा कि यह (मध्यप्रदेश में रामनवमी समारोह के दौरान हिंसा) स्पष्ट रूप से एक सरकार-समर्थित हिंसा है। यह ('अवैध' निर्माण का विध्वंस) मुस्लिम समुदाय को दी गई सामूहिक सजा है। यह जिनेवा कन्वेंशन का गंभीर उल्लंघन है। मध्यप्रदेश सरकार ने किस कानून के मुस्लिम समुदाय के घरों को ध्वस्त किया? अगर वे अवैध रूप से बनाए गए भी थे तो आप किसी भी घर को मनमाने ढंग से नहीं गिरा सकते। आपको नोटिस देना होता है।

ALSO READ: रामनवमी पर देशभर में कहां-कहां फैली हिंसा, जानिए अब कैसे हैं हालात
 
ओवैसी ने कहा कि यह अल्पसंख्यक मुसलमानों के प्रति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैए को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। वे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की संपत्तियों और जीवन की रक्षा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने बुजुर्ग मुस्लिम महिलाओं के साथ मारपीट की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख