पुरुलिया में पालघर जैसी बर्बरता, गंगासागर जा रहे 3 साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (11:41 IST)
mob lynching in purulia : मकर संक्राति पर स्नान के लिए गंगासागर जा रहे 3 साधुओं की पश्चिम बंगाल में कुछ लोगों ने निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस घटना की तुलना महाराष्‍ट्र के पालघर में हुई बर्बरता से की जा रही है।
 
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार और बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पुरुलिया में साधुओं के एक ग्रुप को घेरकर पीटने का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में साधुओं के समूह को भीड़ द्वारा पीटा जा रहा है और लोग बचाने के बजाए तमाशबीन बने हुए हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
 
बताया जा रहा है कि साधुओं ने सड़क पर बच्चियों से पता पूछा था। इस पर लोगों ने शक के आधार पर साधुओं को पिटना शुरू कर दिया। वीडियो में आक्रोशित भीड़ भगवा कपड़े पहने एक साधू के बाल पकड़कर खींच रही है। उसे निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा जा रहा है। साधु अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है, साथ ही वह रहम की भीख भी मांग रहा है।
 
भाजपा नेता अमित मालवीय ने दावा किया कि पुरुलिया में 2020 में महाराष्ट्र के पालघर जैसी लिंचिंग हुई है। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के लिए साधुओं का समूह गंगा सागर स्नान के लिए जा रहा था जिसे टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने निर्वस्त्र कर पीटा है।
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है। ममता बनर्जी के शासन में शाहजहां शेख जैसे आतंकवादी को राज्य में संरक्षण मिलता है और साधुओं को पीट-पीट कर मार डालने का प्रयास किया जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल और उसके 6 प्रमुख चेहरे

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत, सामने आया बड़ा अपडेट

ASEAN समिट में आमने-सामने आ सकते हैं PM मोदी और ट्रंप, टैरिफ और व्यापार विवाद के बाद होगी पहली मुलाकात

इंदौर में कंगारूओं ने कीवियों को 89 रनों से रौंदकर किया विश्वकप का आगाज

योगी सरकार में नवरात्रि का पर्व बना आस्था-विकास की एक अद्भुत मिसाल

अगला लेख