अमृतसर हवाई अड्डे पर 8 करोड़ के drugs के साथ यात्री गिरफ्तार

यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से एक उड़ान के माध्यम से आया था और जब उसके सामान की जांच की गई तो अधिकारियों को 8.17 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (14:47 IST)
Passenger arrested with drugs: अमृतसर हवाई अड्डे (Amritsar airport) पर एक यात्री को करीब 8.17 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ (drugs) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से एक उड़ान के माध्यम से आया था और जब उसके सामान की जांच की गई तो अधिकारियों को 8.17 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला।ALSO READ: पुणे बस रेप केस का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम
 
मामला दर्ज किया गया : उन्होंने कहा कि वह मादक पदार्थ गांजा लग रहा था जिसकी अनुमानित कीमत 8.17 करोड़ रुपए आंकी। उन्होंने कहा कि सिंह के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर से आए एक यात्री के पास से 400 ग्राम सोना जब्त किया है। उन्होंने कहा कि उसके पास से लगभग 35.60 लाख रुपए की सोने की चेन और चूड़ी जब्त की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख