Hanuman Chalisa

भीषण बारिश के बाद अब पटना में डेंगू ने मचाया कोहराम

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (19:44 IST)
पटना। पिछले हफ्ते की भारी बारिश से बेहाल होने बाद बिहार की राजधानी पटना के कुछ इलाकों में अब भी जल-जमाव रहने की वजह से डेंगू और वेक्टर जनित अन्य बीमारियों ने कोहराम मचा दिया है।
 
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में 27 सितंबर से अब तक डेंगू के 250 मामले सामने आए हैं। शहर में इसी दिन से बारिश शुरू हुई थी, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रही।
 
डेंगू के मामले की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पटना में इस साल एक जनवरी से 27 सितंबर तक इस बीमारी के 409 मामले सामने आए थे।
हालांकि, विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में पानी जमा है वहां सघन फॉगिंग की जा रही है तथा सभी मेडिकल कालेज अस्पतालों को डेंगू के इलाज के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
 
विभाग ने यह भी कहा है कि दशहरा त्योहार के तुरंत बाद 10-12 अक्टूबर के बीच शहर के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया के इलाज के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि संकट का मुकाबला करने के लिए केंद्र ने अपने संसाधनों को लगाया है।

जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि ने बताया कि जल जमाव के कारण लगभग 2 लाख 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख