दिल्ली की राह पर पंजाब, अब मुख्‍यमंत्री मान के नंबर पर करो भ्रष्टाचार की शिकायत

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (15:51 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के लोग अब भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें सीधे मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान को कर सकेंगे। जल्द ही यह हेल्पलाइन जारी किया जाएगा। 
 
मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि उनकी सरकार पंजाब के लोगों के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रही है। इस नंबर पर व्हाट्‍स के जरिए लोग शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका पर्सनल व्हाट्‍सऐप नंबर होगा। 
 
मान ने कहा कि भगत सिंह जी के शहीदी दिवस (23 मार्च) पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे तो उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इससे पहले मान ने ट्‍वीट कर घोषणा की थी कि वे पंजाब के लिए ऐतिहासिक घोषणा करने वाले हैं। हालांकि लोग इसको लेकर अटकलें लगा रहे थे कि मान 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना लागू करने की घोषणा कर सकते हैं या फिर 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के खाते में 1000 रुपए प्रतिमाह डालने की घोषणा भी कर सकते हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

अगला लेख