महाराष्‍ट्र में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, मुंबई में क्या है पेट्रोल के दाम?

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (12:45 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की मूल्य वर्धित कर (VAT) पर क्रमशः 5 रुपए तथा 3 रुपए की कटौती के फैसले के बाद मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में वैट पर कटौती के बाद आज पेट्रोल का दाम 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
राज्य की एकनाथ शिंदे की सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ईंधन पर लगने वाले वैट को कम करने की घोषणा की थी। महाराष्‍ट्र में सबसे सस्ता पेट्रोल रायगढ़ में हैं। यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.89 है। राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल औरंगाबाद और सिंधूदुर्ग में मिल रहा है। यहां पेट्रोल के दाम 107.93 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
हालांकि देश के अन्य राज्यों में ईंधन की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुया जिससे इसके दाम लगातार 55वें दिन स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 96.72 रुपए और 89.62 रुपए प्रति लीटर है।
 
केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए और 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमशः 9.5 रुपए और 7 रुपए प्रति लीटर तक गिर गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख