Hanuman Chalisa

विजयन ने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या की खबरों को बताया गलत

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (11:02 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मीडिया में आ रहीं उन खबरों की आलोचना की है जिसमें बताया जा रहा था कि वे ब्लड काउंट गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है और चेन्नई के अस्पताल में हुआ स्वास्थ्य जांच नियमित था।
 
 
चेन्नई से आने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं तथा मुझे स्वास्थ्य की कोई समस्या नहीं है। यह एक नियमित जांच थी जिसे मैं पिछले 15 वर्षों से करा रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो मेरे स्वास्थ्य के बारे में अफवाह उड़ा रहे हैं। 73 वर्षीय विजयन चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 2 मार्च को भर्ती हुए थे और उन्हें शनिवार शाम 4 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि वे नियमित सालाना स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हुए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख