मशहूर डांसर सपना चौधरी पुलिस केस में फंसी, होगी जांच

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (15:17 IST)
गुड़गांव। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पुलिस ने एक कार दुर्घटना में सपना से जांच में शामिल होने को कहा है। मामला क्रिसमस का बताया जा रहा है। इस दिन सपना की गाड़ी का गुरुग्राम में एक्सीडेंट हो गया था।
 
सपना चौधरी की एसयूवी गाड़ी ने 25 और 26 दिसंबर की दरम्यानी रात को गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के नीचे एक मिनी ट्रक को गलत तरीके से ओवरटेक किया था। इस दौरान ट्रक ने सपना की एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी थी। उस समय पुलिस यह पता नहीं लगा सकी थी कि सपना चौधरी गाड़ी में सवार थीं या नहीं। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज किया है। 
 
दुर्घटना में सपना की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में सपना ने बताया था कि जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था, वह उन्हीं की है और दुर्घटना के समय वो उसमें मौजूद नहीं थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख