कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र

अवनीश कुमार
बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (14:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद योगी सरकार को कमलेश तिवारी के परिजनों के आरोप का सामना करते हुए जल्द से जल्द हत्याकांड के खुलासे का दबाव था। इसके बाद यूपी पुलिस में गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की थी। अन्य प्रदेशों से भी सहायता मांगी थी।

कड़ी मशक्कत के बाद कमलेश तिवारी की हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में गुजरात पुलिस की सहायता से यूपी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी थी। कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर यूपी पुलिस को सौंप दिया था।

जानकारी के मुताबिक हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्‍याकांड मामले में उत्‍तरप्रदेश पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। आरोपियों में से अशरफ और मोइनुद्दीन पर हत्‍या के आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों पर हत्‍या का मुकदमा चलेगा व अन्य आरोपियों के खिलाफ अन्‍य धारा के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। सभी आरोपी जेल में हैं।

गौरतलब है कि हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्‍ट्रबर 2019 को निर्मम हत्‍या कर दी गई थी। इसके बाद से योगी सरकार को परिजनों के साथ-साथ आम जनमानस के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का सामना करना पड़ा था। प्रदेश में योगी सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी और विपक्ष ने जमकर योगी सरकार को घेरा भी था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख