राजस्थान में बड़े संकट में घिरी कांग्रेस, गहलोत गुट के विधायक देंगे इस्तीफा

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2022 (21:40 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान तेज हो गई है। एक तरफ जहां नए मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट का नाम सबसे आगे है, तो वहीं दूसरी ओर गहलोत गुट के विधायक फिलहाल पायलट को मुख्यंमत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।
पढ़िए मामले से जुड़ा हर अपडेट-
 
कांग्रेस नेता और विधायक राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के निवास पहुंचे।

कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- 100 से अधिक विधायक एक तरफ हैं और  10-15 विधायक एक तरफ हैं। 10-15 विधायकों की बात सुनी जाएगी और बाकी की नहीं। पार्टी हमारी नहीं सुनती, अपने आप फैसले हो जाते हैं। सरकार नहीं गिरी है। हमारे परिवार के मुखिया (अशोक गहलोत) हमारी बात सुनेंगे तो नाराजगी दूर हो जाएगी। लोकतंत्र संख्या बल से चलता है। राजस्थान के विधायक जिसके साथ होंगे, नेता वही होगा। 

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि CM अशोक गहलोत उनसे सलाह लिए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं। 

मीडिया में ये भी खबरें हैं कि कांग्रेस के 82 विधायक सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।

कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन, अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे; सचिन पायलट भी वहां मौजूद हैं।

 कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ पर्यवेक्षक के रुप में भेजा हैं। माना जा रहा है कि बैठक में नये मुख्यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श होगा और विधायकों से इस संबंध में राय ली जाएगी और इसके बाद आलाकमान को बताया जाएगा। 
पायलट गुट को भरोसा : पायलट गुट के विधायकों के उत्साह के मद्देनजर विधायक वैद प्रकाश सोलंकी ने सोशल मीडिया के जरिए निवेदन करते हुए कहा कि सभी साथी धैर्य एवं संयम बनाए रखें, सच्चाई की जीत होगी और हमारे नेता सचिन पायलट को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। हमें आलाकमान पर पूरा भरोसा हैं, इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट एवं कमेंट नहीं करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, जहानाबाद में ट्रेन रोकी

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

अगला लेख