महाराष्ट्र के आकोट में प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (15:08 IST)
अकोला। महाराष्ट्र के आकोट जिले में 2 अज्ञात हमलावरों ने प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि पीजेपी के अकोला जिले के पूर्व प्रमुख तुषार पुंडकर को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोली मारी गई। शनिवार तड़के अकोला के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ALSO READ: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में लुटेरों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या की
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुंडकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे आकोट के पुलिस कॉलोनी इलाके में टहल रहे थे, तभी मोटरसाइकल सवार 2 लोगों ने उन्हें पीछे से 2 गोली मारी जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए।
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें आकोट शहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक और 2 खाली कारतूस मिले हैं। पुंडकर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अकोला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख