suvichar

प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 जून 2025 (19:09 IST)
Prashant Kishor's troubles increased: बिहार के मंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने मंगलवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा (defamation case) दायर किया। उन्होंने किशोर के उस आरोप पर यह कदम उठाया जिसमें कहा गया था कि चौधरी ने अपनी बेटी के लिए लोकसभा का टिकट हासिल करने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को रिश्वत दी थी। चौधरी ने दीवानी अदालत में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
 
बेटी शांभवी सांसद हैं : उनकी बेटी शांभवी समस्तीपुर के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा मेरी बेटी और मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद मैंने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक था। उन्होंने जो कहा उसके लिए, उन्हें स्पष्ट रूप से कोई पछतावा नहीं है।ALSO READ: पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान
 
प्रशांत किशोर माफी मांगने के साथ अपने आरोप वापस लें : उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने कानूनी उपाय का सहारा लिया है। मैं प्रशांत किशोर को चुनौती देता हूं कि वह साबित करें कि मैंने चिराग पासवान को पैसे दिए थे या माफी मांगने के साथ अपने आरोप वापस लें। अगर जरूरत पड़ी तो मैं इस लड़ाई को उच्चतम न्यायालय में ले जाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हूं। पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर कुछ समय तक जदयू से भी जुड़े रहे थे। चौधरी ने किशोर को एक राजनीतिक व्यापारी करार दिया जिसने शुल्क के बदले सभी तरह की पार्टियों को अपनी सेवाएं दी हैं।ALSO READ: प्रशांत किशोर का तंज, नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके हुए, मानसिक रूप से रिटायर्ड
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सहयोगी चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके विपरीत हम पूरी तरह से राजनीति में हैं। मैं खुद दूसरी पीढ़ी का नेता हूं। मेरी बेटी सबसे कम उम्र की सांसद है। प्रशांत किशोर एक दलित लड़की की इस उपलब्धि को पचा नहीं पा रहे हैं। चौधरी के पिता दिवंगत महावीर चौधरी कांग्रेस शासित बिहार सरकार में मंत्री थे। इस घटनाक्रम पर अभी किशोर की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल में बड़ा हादसा, पोखरू से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 की मौत

यूपी में आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

LIVE: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी बस, 18 की मौत

सावधान! आपके नल से मौत तो नहीं आ रही? देश के 34 राज्यों में 70% जल स्रोत जहरीले, डराने वाले हैं ये आंकड़े

मुकुल रॉय का निधन: टीएमसी के कद्दावर नेता और पूर्व रेल मंत्री नहीं रहे

अगला लेख