प्रशांत किशोर को खोजो, 5 लाख पाओ....

Webdunia
रविवार, 19 मार्च 2017 (11:56 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर उर्फ पीके पर कार्यकर्ता इस कदर नाराज हैं कि उन्हें खोजने वाले पर 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया।
 
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के आस-पास लगे इस तरह के पोस्टरों में पीके को स्वयंभू चाणक्य बताया गया है। पोस्टर जारी करने वाले राजेश सिंह का कहना है कि पीके ने कार्यकर्ता सम्मेलन में 220 सीटों के जीतने का दावा किया है लेकिन 105 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिली हैं।
 
सिंह ने कहा कि इतनी बुरी तरह कांग्रेस की दुर्गति कभी नहीं हुई थी। पार्टी के कमजोर होने के बावजूद 2012 में 27 विधायक जीते थे और करीब 12 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। पीके के प्रति कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता सत्यदेव त्रिपाठी गुस्सा प्रकट करने के सिंह के तरीके को गलत ठहराते हैं। उनका कहना था कि पार्टी फोरम पर बात की जानी चाहिए। (वार्ता)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख