suvichar

शाही अंदाज में निकली श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा की पेशवाई

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (23:14 IST)
प्रयागराज। आगामी 15 जनवरी से कुंभ नगरी में लगने जा रहे दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम के लिए अखाड़ों की पेशवाई में शुक्रवार को श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा की पेशवाई निकाली गई।
 
 
शैव संन्यासी संप्रदाय के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा की पेशवाई बाघम्बरी गद्दी के निकट स्थित आनंद अखाड़ा के आश्रम से शुरू हुई जिसमें चांदी के हौदों पर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और अन्य साधु-संत सवार थे। अखाड़े के आराध्य देव भुवन भास्कर भगवान सूर्यनारायण के संरक्षण में पारंपरिक ढंग से हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ पेशवाई छावनी पहुंची।
 
पेशवाई का नेतृत्व अखाड़ा के आचार्य पीठाधीश्वर बालकानंद गिरि कर रहे थे। पेशवाई में सबसे आगे हाथी पर सवार साधु-महात्मा विराजमान थे और उनके पीछे अखाड़े की धर्मध्वजा लहरा रही थी। ध्वजा के पीछे घोड़े पर सवार नागा साधुओं का समूह चल रहा था। इस समूह के पीछे पालकी में आराध्य भगवान सूर्यनारायण विराजमान थे।
 
इनके पीछे चांदी के हौदे पर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्री ज्ञानानंदजी महाराज, श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, महंत गणेशानंदजी महराज, महंत जगदीश गिरि, महंत कैलाश पुरी, महंत लक्ष्मण भारती, महंत विजेन्द्रानंद गिरि, महंत गिरिजानंद सरस्वती, महंत रवीन्द्र पुरी समेत साधु-महात्मा और नागा संन्यासी चल रहे थे।
 
इस शोभायात्रा की भव्यता और साधु-संतों का दर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। पेशवाई को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं का हुजूम खड़ा था। लोग पेशवाई पर फूल वर्षा कर साधु-संतों का स्वागत कर रहे थे।

पेशवाई एक धार्मिक शोभायात्रा है जिसमें अखाड़ों के आचार्य, पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर, साधु-संत और नागा संन्यासियों का कारवां हाथी, घोड़े और ऊंट पर सवार होकर गंगा के किनारे बनी छावनी में पहुंचता है और पूरे मेले के दौरान वहां प्रवास करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन से राहुल सिन्हा तक कई नाम शामिल

गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मिले योगी, किडनी मरीज को भी दिया इलाज का भरोसा

CM योगी की गोसेवा, गोवंश को गुड़-रोटी, मोर को दाना खिलाया

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

LIVE: ईरानी सेना का बड़ा दावा, युद्ध में 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए

अगला लेख