किन्नरों की देवत्त यात्रा में दिखा संस्कृति का अनूठा संगम, चारों धर्मों के श्रद्धालु उमड़ पड़े

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (20:06 IST)
प्रयागराज। उपदेवता किन्नर के देवत्त यात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब की उस समय झलक दिखलाई पड़ी, जब हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के श्रद्धालुओं ने अपनी भागीदारी कर विश्व बंधुत्व और एकता का संदेश दिया।
 
 
दर्शकों के समूह में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी श्रद्धापूर्वक देवत्त यात्रा का दर्शन करने के लिए कतार में खड़ी रहीं। इसके अलावा सभी धर्मों के श्रद्धालु जगह-जगह समूह बनाए खड़े थे। दारागंज क्षेत्र में कुछ मुस्लिम महिलाओं को उपदेवता का पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखा गया। लंबे समय से सड़क किनारे खड़े श्रद्धालु अपने मजहब की दीवार को भूलाकर देवत्त यात्रा की एक झलक पाने को व्याकुल दिखे।
 
उनकी यही मंशा रही होगी कि हे देव, मेरे परिवार को सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रखना। इसी धारणा के साथ न केवल मुस्लिम बल्कि अन्य धर्मों की महिला और पुरुषों को भी देखा गया। पैर छूने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। बैरहना चौराहे पर श्रद्धालुओं के मुंह से यह सुना गया कि अभी तक की निकली अखाड़ों की पेशवाई को देवत्त यात्रा ने लोकप्रियता में धूमिल कर दिया। इतनी भीड़ तो उसके अब तक निकली सभी 6 पेशवाइयों में देखने को नहीं मिली।
प्रयागराज की सड़कों पर रविवार को जब किन्नर अखाड़े के संत, महंत और महामंडलेश्वर सज-धजकर घोड़े, ऊंट और रथों पर सवार होकर देवत्व यात्रा में निकले तो उन्हें देखने के लिए मानो सारा शहर उमड़ पड़ा। सनातन धर्म में उपदेवता की श्रेणी में माने जाने वाले किन्नरों की एक झलक पाने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए लोग रथों के पास जा-जाकर उनसे आशीष लेते दिखे।
 
इसके साथ ही लोगों ने मान्यता के मुताबिक किन्नर संतों को रुपए और पैसे दिए। उसके एवज में उन्होंने श्रद्धालुओं को सिक्के चूमकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवकों में अपने घर में लक्ष्मी आने और बरकत के लिए उपदेवता से पैसे बदलने की होड़ मची थी।
 
इस मौके पर किन्नरों ने भी किसी श्रद्धालु को निराश नहीं किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आशीष दिया। कुछ ने तो मोरपंख से श्रद्धालुओं के सिर को स्पर्श कर आशीर्वाद दिया।
 
उपदेवता द्वारा भीड़ में लुटाया गया फूल जिस किसी भी श्रद्धालु को मिल जाता, वह चुपचाप अपने को धन्य मानकर उसे जेब में रख लेता था। किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब की भी झलक देखने को मिली। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई चारों धर्मों के लोगों ने इस देवत्त यात्रा में शामिल होकर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख