भारत में अवैध रूप से घुसी पाक मूल की अमेरिकी महिला फरीदा को दिल्ली भेजने की तैयारी

निष्ठा पांडे
शनिवार, 29 मई 2021 (14:36 IST)
अल्मोड़ा। नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के जुर्म में बनबसा इमीग्रेशन चेकपोस्ट में पकडी गई पाक मूल की अमेरिकी नागरिक महिला फरीदा मलिक को शनिवार को मेडिकल के बाद अल्मोड़ा से दिल्ली भेजने की तैयारी है। जहां से जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगी। ज्ञात रहे कि फरीदा का मूल पाकिस्तान है जबकि वह अमेरिकी नागरिक है। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के जुर्म में फरीदा मलिक अल्मोड़ा जेल में सजा काट चुकी है।

ALSO READ: पुलवामा के शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका बनीं लेफ्टिनेंट
 
फरीदा पर आरोप यह था कि गत 12 जुलाई 2019 को उसने नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। वह नेपाल की एक यात्री बस में सवार होकर बनबसा होते हुए दिल्ली जाने के लिए प्रयास कर रही थी। 2019 में गिरफ्तार हुई फरीदा का पासपोर्ट तो बना था, लेकिन उसमें भारत का वीजा नही था। यह महिला किस उद्देश्य से भारत में प्रवेश कर रही थी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। शुक्रवार को बनबसा पुलिस फरीदा को लेने अल्मोड़ा जिला कारागार आई थी। अब वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे दिल्ली के रास्ते वापस अमेरिका भेजा जा रहा है।

ALSO READ: पासिंग आउट परेड में बोले नौसेना प्रमुख, सेना के तीनों अंगों की एकजुटता महत्वपूर्ण
 
बनबसा स्थित इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह के अनुसार वीजा के बगैर नेपाल से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में उसे बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया गया था। पुलिस जांच में यह पता चला कि फरीदा के पास 3 पासपोर्ट थे जिसके बाद उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ समय पूर्व न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया था। इसके बाद भी तारीखों पर जब वह हाजिर नहीं हुई तो उसके खिलाफ वॉरंट निकला। बाद में उसे पुन: गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आज शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे दिल्ली ले जाने को तैयारी पूरी कर ली गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

UP : कांवड़ शिविर में पहुंचीं सांसद इकरा हसन, श्रद्धालुओं को परोसा भोजन

चीन को पछाड़ बच्चे पैदा करने में भारत दुनिया में No.1, हर दिन बस रहा एक छोटा शहर

Supreme Court ने प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ मामले में SIT जांच की दिशा पर उठाए सवाल

उत्‍तर प्रदेश से लेकर हरिद्वार तक हिंसा की ये कौनसी छवि पेश कर रहे शिवभक्‍त कावड़िए?

इराक के एक और तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला

अगला लेख