khatu shyam baba

प्राचार्य का हत्यारा 12वीं का छात्र पुलिस रिमांड पर

Webdunia
रविवार, 21 जनवरी 2018 (20:24 IST)
यमुनानगर (हरियाणा)। खुद को डांटे जाने को लेकर अपनी प्राचार्य की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले 12वीं कक्षा के छात्र को यहां की एक स्थानीय अदालत ने 2 दिनों की पुलिस रिमांड में रविवार को भेज दिया।
 
 
पुलिस ने बताया कि स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्राचार्य ऋतु छाबड़ा की शनिवार को हत्या करने के सिलसिले में 18 वर्षीय छात्र अदालत में पेश हुआ। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को 2 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया।
 
पुलिस ने बताया कि डांटे जाने से नाराज छात्र ने अपने पिता के रिवॉल्वर से स्कूल की प्राचार्य पर शनिवार को कथित तौर पर 4 गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल 47 वर्षीय प्राचार्य को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
 
आरोपी के पिता पर भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआती जांच के दौरान आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि स्कूल की प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर डांटे जाने को लेकर वह परेशान था। छात्र पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख