बापू की जयंती पर यूपी में सियासत चरम पर, प्रियंका गांधी ने निकाली पदयात्रा

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (15:46 IST)
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उत्तरप्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर हैं। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा बुधवार को बुलाए गए 36 घंटों के राज्य विधानसभा के विशेष सत्र का प्रमुख विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है जबकि कांग्रेस शाहजहांपुर की बेटी को न्याय दिलाने के बहाने मौन पदयात्रा का आयोजन कर अपनी खोई राजनीतिक जमीन मजबूत करने की फिराक में है।
 
सूबे की 11 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कार्यकर्ता गांधी जयंती के मौके पर भजन गाकर बापू के सिद्धांतों पर चलने की कसमें खा रहे हैं।
ALSO READ: प्रियंका का प्रहार, क्यों डर रही है यूपी की योगी सरकार
आदित्यनाथ का विपक्ष पर आरोप : विपक्ष की गैरमौजूदगी में विधान मंडल का विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के मुद्दे पर चर्चा करने पर विपक्ष का पीछे कदम खींचना राष्ट्रपिता का अपमान है। बापू के नाम पर सत्ता पाने वाले राष्ट्रपिता के सिद्धांतों को भूल गए हैं और उनका सरासर अपमान कर रहे हैं। गरीबों के हक पर डकैती डालने वाले लोग आज चर्चा से भाग रहे हैं। गांधीजी ने जिन आदर्शों और मूल्यों को सबके सामने रखा, आज कांग्रेस उसका ही बहिष्कार कर रही है। विपक्षी दलों ने विकास से मुंह मोड़ा है इसीलिए जनता भी उनका साथ नहीं दे रही है।
ALSO READ: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को बचा रहा है
प्रियंका ने पदयात्रा में लिया भाग : उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शाहजहांपुर में बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ पहुंचीं और मौन पदयात्रा में भाग लिया। इससे पहले चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर कांग्रेस के शाहजहांपुर से लखनऊ तक के मार्च को अनुमति नहीं दी गई थी जिसके बाद पार्टी ने बदली रणनीति के तहत 2 अक्टूबर को लखनऊ में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्वी उत्तरप्रदेश की महासचिव के बुधवार को लखनऊ में ठहरने का कार्यक्रम संभावित है हालांकि इस बारे में पक्की सूचना नहीं है। प्रियंका पदयात्रा के बाद पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं और नेताओं के संग बैठक कर सकती हैं। शहीद स्मारक से शुरू हुए मौन जुलूस में प्रियंका के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त होगी। कांग्रेस ने इसे आक्रोश पदयात्रा का नाम दिया है।
ALSO READ: चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, कहा- वाह रे भाजपा का न्याय?
अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप : वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि प्रदेश और देश की खुशहाली तभी हो सकती है, जब हम बापू के सिद्धांतों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उस पार्टी की विचारधारा के लोग कभी महात्मा गांधी के आदर्शों पर नहीं चले। भाजपा का महात्मा गांधी के आदर्शों से कुछ लेना-देना नहीं है। भाजपा सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रपिता के नाम का इस्तेमाल कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख