UP में देह व्यापार का भंडाफोड़, नानी कराती थी नाबालिग से घिनौना धंधा

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (23:25 IST)
Uttar Pradesh News : आगरा में 2 दिन पहले एक होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराई गई किशोरी ने दावा किया है कि उसकी नानी ही उससे यह धंधा करवाती है। लड़की ने बताया कि नानी उससे जबरन देह व्यापार करवाती थी और गिरफ्तार दोनों ऑटो रिक्शा चालक कमीशन के बदले ग्राहक लेकर आते थे। पुलिस ने होटल के संचालक को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार पीड़िता की नानी और दो युवकों को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि नानी उससे जबरन देह व्यापार करवाती थी और गिरफ्तार दोनों ऑटो रिक्शा चालक कमीशन के बदले ग्राहक लेकर आते थे।

एसीपी, कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुक्त कराई गई नाबालिग को तीन साल पहले प्रयागराज के एक गैर सरकारी संगठन ने मुरादाबाद से मुक्त कराया था और उसे नारी निकेतन भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बाद में नानी ने लड़की का संरक्षण ले लिया और उसे आगर के शमशाबाद लेकर आई व दोबारा उससे देह व्यापार कराने लगी।

शर्मा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दो रिक्शा चालकों की पहचान डूंगर सिंह उर्फ भोला और बलवीर राठौड़ के तौर पर की गई है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।ताजगंज के करबना स्थित होटल के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है जो घटना के बाद से फरार है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख