ऐसी शिक्षा प्रदान करें जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो : प्रसाद

Webdunia
गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. जेए अरुलचेला कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. रमेश कुमार रावत एवं विश्वविद्यालय में संचालित सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी की प्राचार्या कृतिका शर्मा ने सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।
 
भेंट के दौरान, कुलपति ने सिक्किम के छात्रों के गुणात्मक शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए कई उपयोगी कार्यक्रम और योजनाओं के विषय में अवगत कराया। 
 
राज्यपाल ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी रुचि और दक्षताओं के अनुसार विभिन्न विषयों में गहन ज्ञान प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
 
राज्यपाल ने कहा कि मूल्यानुगत शिक्षा ही विद्यार्थियों में देश के प्रति एकता, अखंडता एवं देश भक्ति के प्रति प्रेम को व्यक्त कर सकती है। विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए डिग्री शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी रुचि और दक्षताओं के अनुसार विभिन्न विषयों में गहन ज्ञान प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने इस संबंध में शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अनेक विकासोन्मुख कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख