shiv chalisa

सरकारी स्कूलों में मासिक धर्म को लेकर शिक्षित होंगी छात्राएं

Webdunia
रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (19:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की किशोर छात्राओं को मासिक धर्म पर शिक्षित करने के उद्देश्य से एक एनजीओ स्कूलों में 'पीरियड टॉक' आयोजित करने जा रहा है जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित बराबर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए जाएंगे।
'ब्रेक द ब्लडी टैबू' नामक अभियान के तहत एनजीओ 'सच्ची सहेली' ने सबसे पहले झुग्ग‍ी-झोपड़ी के इलाकों में इस विषय पर शिक्षा देना शुरू किया और अब 70 सरकारी स्कूलों में इस विषय पर वे सत्र आयोजित करेंगे।
 
अभियान से जुड़ीं स्त्री रोग विशेषज्ञ सुरभि सिंह ने बताया कि आमतौर पर मासिक धर्म के बारे में लड़कियों को उनकी मां से शिक्षा मिलती है, जो दुर्भाग्य से उन्हें शरीर की इस स्वाभाविक प्रक्रिया के बारे में अपने आसपास के अंधविश्वास, कलंक और भय को ही बताती हैं। 
 
टीम का लक्ष्य उन आम सवालों के वैज्ञानिक कारणों को बताना है कि क्या दर्द के लिए दर्दनिवारक गोलियां ली जाएं या नहीं और माहवारी के दौरान अचार नहीं छूने या बाल धोने जैसी महिलाओं की उन मिथकों को भी तोड़ना है। लड़कियां इस प्रक्रिया के बारे में कितना जानती हैं इसे जानने के लिए सत्र के दौरान लड़कियों को एक प्रश्नावली दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि उनसे कुछ मामूली से सवाल किए जाएंगे जैसे कि 'मासिक धर्म के बारे में उन्हें कैसे पता चला और क्या इस बारे में उन्हें पहले से बताया गया?' लड़कियों को इस दौरान सैनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल और उसे समाप्त करने के तरीकों के बारे भी बताया जाएगा। अब तक इस तरह की शिक्षा कोंडली, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, मदनपुर खादर, वजीरपुर और शकूर बस्ती जैसे झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में दी गई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

अगला लेख