Hanuman Chalisa

पंजाब में कैदी की हत्या पड़ी महंगी, 11 पूर्व पुलिसकर्मियों सहित 13 लोगों को उम्रकैद

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (23:57 IST)
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर की एक अदालत ने 2014 में एक सजायाफ्ता व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में सोमवार को 11 पूर्व पुलिसकर्मियों सहित 13 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह बाजवा ने सभी आरोपियों को गत सप्ताह दोषी ठहराया था। लोक अभियोजन रित्तू मदान ने यहां पत्रकारों को बताया कि सभी 13 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
 
गौरतलब है कि हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी बिक्रमजीत सिंह को 5 मई 2014 को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उसके भाई दलबीर सिंह की शिकायत के अनुसार पुलिस की एक टीम ने अस्पताल से उसका अपहरण कर लिया और उसे नृशंसतापूर्वक यातनाएं दी गईं और उसकी हत्या कर दी गई।
 
सजा पाने वालों में पंजाब पुलिस के पूर्व निरीक्षक नारंग सिंह, पूर्व सहायक उपनिरीक्षकद्वय गुलशनबीर सिंह और सविंदर सिंह, पूर्व हेडकांस्टेबल जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और लखविंदर सिंह, पूर्व कांस्टेबल मखतूल सिंह, अंगरेज सिंह, लखविंदर सिंह, अमनदीप सिंह और रणधीर सिंह शामिल हैं। इनके अलावा 2 अन्य दीप राजसिंह और जगतार सिंह को भी सजा सुनाई गई है। एक अन्य दोषी पूर्व सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह फरार ही चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार

LIVE: धार भोजशाला एक मंदिर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला

जिनपिंग की जिस बात पर अमेरिकी भड़के, ट्रंप बोले- 'भाई' ने एकदम सही कहा, लेकिन...

दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाहाकार, लेकिन भारत में वृद्धि सबसे कम; जानें अमित मालवीय के चौंकाने वाले आंकड़े

अगला लेख